बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bengaluru : राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तारीखों का एलान


Bengaluru: Dates Announced for Rajya Sabha and Legislative Council Elections

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों और विधान परिषद (एमएलसी) की सात सीटों (four Rajya Sabha seats and seven Legislative Council) के लिए चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, जबकि मतदान 18 जून को राज्य विधानसभा परिसर स्थित विधान सौधा में कराया जाएगा। इन चुनावों में कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

क्यों हो रहे चुनाव?
राज्यसभा चुनाव भाजपा के इरन्ना कडाडी और नारायण कोरगप्पा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का (Kadadi and Narayan Koragappa, Congress President Mallikarjun Kharge, and former Prime Minister H.D. Deve Gowda) कार्यकाल 25 जून को समाप्त होने के कारण कराए जा रहे हैं। वहीं, विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव उन सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को खत्म होने के चलते हो रहा है, जो विधायकों द्वारा निर्वाचित हुए थे। इनमें कांग्रेस के गोविंद राजू, नसीर अहमद, टिप्पन्नप्पा और बीके हरिप्रसाद के अलावा भाजपा के एन नागराज (एमटीबी), प्रताप सिम्हा नायक और सुनील वाल्यापुर शामिल हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि कब तक?
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान और मतगणना दोनों 18 जून (conducted on June 18) को संपन्न होंगे। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस के राज्यसभा की चार में से तीन सीटें और विधान परिषद की सात में से पांच सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भाजपा और जेडी(एस) गठबंधन इन चुनावों में साझा उम्मीदवार उतारता है या नहीं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।