बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Tehran : ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के इस्तीफे पर सरकारी प्रवक्ता की सफाई, कहा-अफवाह

Tehran: Government Spokesperson Clarifies Reports of President Pezeshkian's Resignation—Calls it a "Rumor"

तेहरान (ईरान) : (Tehran) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) अब तक अपने पद पर बने हुए हैं। मसूद ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वैश्विक मीडिया में रविवार को प्रसारित उनके इस्तीफा देने की खबर पर ईरानी प्रशासन ने देररात प्रतिक्रिया दी। प्रशासन की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने कहा कि यह महज अफवाह है।

इरना न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी शासन की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी (Administration spokesperson Fatemeh Mohajerani) ने रविवार देर रात अपने एक्स हैंडल पर कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन मुश्किल दिनों में ईरानी लोगों के साथ खड़े हैं। उनका प्रशासन देश की समस्याओं को हल करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। मोहजेरानी ने कहा कि वह अपने पद पर बने हुए हैं। उनके पद छोड़ने की खबर अफवाह है।

उल्लेखनीय है कि मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने थोपे गए युद्ध के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए सभी एजेंसियों की सराहना की। राष्ट्रपति ने लोगों से मौजूदा वास्तविकता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया था कि देश की कुछ आर्थिक समस्याएं लगाए गए प्रतिबंधों और दबाव के कारण पैदा हुई हैं। इसके कुछ देरबाद उनके इस्तीफे की खबर आई। यह तक कहा गया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र देश के सर्वोच्च नेता को सौंप दिया। सरकार ने कहा कि इसमें रत्ती भर सच्चाई नहीं है।