बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी ने सियासत में एंट्री के दिए संकेत


New Delhi: Cockroach Janata Party Signals Entry into Politics

नई दिल्ली : (New Delhi) कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने जनता और मीडिया से बात करने के लिए तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। सीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट कॉकरोच इज बैक के जरिए सोशल मीडिया पर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, खोजी पत्रकार सौरव दास (Saurav Das) को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा, राजनीतिक शोधकर्ता, लेखिका और फिल्म निर्माता विजेता दहिया (vijeta Dahiya) तथा आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकिंजी से जुड़े रहे आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को भी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सीजेपी ने कहा है कि वह भारत में राजनीतिक विमर्श को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पहल का नेतृत्व नई पीढ़ी के नेता करेंगे। पोस्ट में दावा किया गया है कि पार्टी का उद्देश्य देश में नई राजनीतिक सोच और संवाद को बढ़ावा देना है, जिसके लिए युवा नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है।

कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता?

सौरव दास को कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने का अनुभव है। सीजेपी ने दावा किया है कि साल 2025 में इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसमें सौरव दास की प्रमुख भूमिका थी। वहीं विजेता दहिया यूट्यूब पर कई शोध और कंटेंट क्रिएशन कर चुकी हैं। विजेता दहिया ने किताबें भी लिखी हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रीय फिल्मों में लेखन और निर्देशन भी किया है। आईआईटी, कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र रहे आशुतोष रांका लंदन में प्रतिष्ठित परामर्श कंपनी मैक्किंजे में काम कर चुके हैं और बीते साल भारत लौटे हैं। आशुतोष रांका पर्यावरण शिक्षा और युवाओं से जुड़े विभिन्न अभियानों से जुड़े हैं।

6 जून को भारत लौटेंगे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी नामक सोशल मीडिया अभियान के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने एलान किया है कि वे 6 जून को भारत आ रहे हैं। अभिजीत दीपके फिलहाल अमेरिका में हैं। दीपके ने ये भी कहा कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी एक टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कह दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ और इस विवाद के बाद ही सोशल मीडिया पर विरोध अभियान कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हुई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले अभिजीत दीपके ने इस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की।