बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘बेस्ट’ का होगा कायाकल्प


Mumbai: 'BEST' Set for Transformation

धीरज सिंह
मुंबई : (Mumbai)
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बेस्ट के सर्वांगीण पुनर्विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वर्षा निवास (‘Varsha’) पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना में नागरिकों का हित, कर्मचारियों का कल्याण और मुंबई के दीर्घकालीन विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जमीन नहीं बिकेगी, बेस्ट के पास रहेगा स्वामित्व
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बेस्ट की भूमि किसी भी स्थिति में बेची नहीं जाएगी। पुनर्विकास कार्य सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public-Private Partnership) और दीर्घकालीन पट्टा मॉडल के माध्यम से किया जाएगा। भूमि का स्वामित्व बेस्ट के पास ही रहेगा और वित्तीय भागीदारों की मदद से डिपो परिसरों का विकास किया जाएगा।

डिपो परिसरों में विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं
योजना के तहत बस डिपो परिसरों में संग्रहालय, खेल सुविधाएं, सांस्कृतिक केंद्र और मराठी फिल्मों के लिए विशेष सिनेमाघर विकसित (museums, sports facilities, cultural centers, and dedicated cinema halls for Marathi films) किए जाएंगे। साथ ही बेस्ट कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

22 बस डिपो का होगा कायाकल्प
मुंबई के 132 एकड़ क्षेत्र में फैले 22 बस डिपो (Twenty-two bus depots) का विकास विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार किया जाएगा। इसके तहत नई बसें, विद्युत वाहन चार्जिंग केंद्र, व्यावसायिक परिसर और सार्वजनिक पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

चेक नाके बनेंगे परिवहन केंद्र
दहिसर, मानखुर्द, मुलुंड और ऐरोली (Dahisar, Mankhurd, Mulund, and Airoli) के चेक नाकों को बड़े परिवहन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे शहर में यातायात का दबाव कम करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।