बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पुणे में बिल्डिंग में आग लगने से एक की मौत, दो घायल

Mumbai: One dead, two injured in Pune building fire

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे शहर के खांडवेनगर (Khandvenagar area of ​​Pune, Maharashtra) में स्थित फॉर्च्यून सिटी बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं, दोनों का ससून हॉस्पिटल में इलाज (treatment at Sassoon Hospital) चल रहा है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह खांडवेनगर में फॉर्च्यून सिटी बिल्डिंग (Fortune City building in Khandvenagar) के पहले फ्लोर पर आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद खराडी, धनोरी और येरवडा से फायर की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में विष्णु गीते (60) की जलने से मौत हो गई, जबकि देवनिका विष्णु गीते (50) और पांडुरंग विष्णु गीते (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार घर में रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) खत्म होने के बाद, नया सिलेंडर जोड़ते समय वह लीक हो गया और फट गया, जिससे आग लग गई। आग लगने से फ्लैट का हॉल पूरी तरह जल गया। फर्नीचर, टीवी, बिजली की वायरिंग, बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे, गीजर पूरी तरह से डैमेज हो गए। किचन में फ्रिज और दूसरे फर्नीचर को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर जा रही है।