बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Premier League : लिवरपूल ने पूर्व बॉर्नमाउथ कोच एंडोनी इराओला को नया मैनेजर नियुक्त किया

Premier League: Liverpool appoints former Bournemouth coach Andoni Iraola as new manager

लिवरपूल : (Liverpool) प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल ने पूर्व बॉर्नमाउथ मैनेजर एंडोनी इराओला (Bournemouth manager Andoni Iraola) दो साल के अनुबंध पर टीम का नया मैनेजर नियुक्त किया। क्लब ने गुरुवार को उक्त घोषणा की। 43 वर्षीय इराओला डच कोच आर्ने स्लॉट (coach Arne Slot) की जगह लेंगे। स्लॉट ने अपने पहले सीजन में लिवरपूल को प्रीमियर लीग खिताब दिलाया था, लेकिन दूसरे सीजन में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरने के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया।

नियुक्ति के बाद इराओला ने आधिकारिक बयान में कहा, “लिवरपूल की ओर आकर्षित होने के लिए आपको बहुत ज्यादा कारणों की जरूरत नहीं होती। लिवरपूल, लिवरपूल है। लेकिन जाहिर तौर पर यहां का माहौल, समर्थक, क्लब, खिलाड़ी, शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों को कोचिंग देने का मौका और खिताब जीतने की लड़ाई में शामिल होने का अवसर — इससे अधिक आकर्षक कुछ नहीं हो सकता। ऐसा अवसर मिलना मुश्किल है। मैं शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

स्पेन के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इराओला (former Spanish international, Iraola) ने 2003 से 2015 तक एथलेटिक बिलबाओ के लिए खेला था। उन्होंने 2023 में बॉर्नमाउथ की कमान संभाली और क्लब के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया।

2024-25 सीजन में बॉर्नमाउथ ने 56 अंक हासिल किए और लीग में नौवां स्थान प्राप्त किया, जो उस समय क्लब का संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ शीर्ष डिवीजन प्रदर्शन था। इसके बाद इस सीजन में इराओला ने उस रिकॉर्ड को और बेहतर किया। उनकी अगुआई में बॉर्नमाउथ छठे स्थान पर रहा और टीम ने यूईएफए यूरोपा लीग के लिए क्वालिफाई किया। इराओला ने अप्रैल में क्लब छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

अब उनके सामने लिवरपूल जैसी बड़ी टीम को फिर से शीर्ष स्तर पर पहुंचाने की चुनौती होगी। पिछले सीजन में टीम पांचवें स्थान पर रही थी। साथ ही उन्हें मोहम्मद सलाह की कमी से भी निपटना होगा, जो पिछले एक दशक से टीम के प्रमुख गोल स्कोरर रहे हैं। यह नियुक्ति इराओला के कोचिंग करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर मानी जा रही है और यह उनके प्रबंधकीय कौशल की भी बड़ी परीक्षा होगी।