बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Chandigarh (Punjab) : भारत-अफगानिस्तान टेस्ट : भारत ने पहले सत्र में बनाए 96 रन


New Chandigarh (Punjab): India vs Afghanistan Test – India scores 96 runs in the first session

न्यू चंडीगढ़ (पंजाब) : New Chandigarh (Punjab) एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत शुरुआत करते हुए पहले सत्र की समाप्ति तक 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए। केएल राहुल और साई सुदर्शन (KL Rahul and Sai Sudharsan) नाबाद लौटे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल (KL Rahul and Yashasvi Jaiswal) ने की। दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। यशस्वी ने पहले ही ओवर में जियाउर रहमान शरीफी की गेंद पर चौका लगाकर भारत के इरादे साफ कर दिए।

हालांकि अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों ने अनुशासित गेंदबाज़ी करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत को पहला झटका 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब मोहम्मद सलीम साफी ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

जायसवाल 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद साई सुदर्शन ने केएल राहुल का साथ निभाया और दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे विकेट के लिए 78 गेंदों में 55 रन की साझेदारी कर भारत को लंच तक सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया।

पहले सत्र की समाप्ति तक केएल राहुल 37 रन और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में छह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को मौका दिया, जो पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों के बाद तीसरा अवसर है जब भारतीय टीम इतने अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के साथ उतरी है।

संक्षिप्त स्कोर:

भारत — 25 ओवर में 96/1

केएल राहुल 37* , साई सुदर्शन 32*

मोहम्मद सलीम साफी 1/27