बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : कॉकरोच को कम मत समझोः उद्धव ठाकरे


Mumbai: Don't Underestimate the Cockroach: Uddhav Thackeray

मुंबई : (Mumbai) नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke, founder of the ‘Cockroach Janata Party’) के नेतृत्व में शनिवार को आंदोलन हुआ। कई राजनीतिक दलों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray) ने सीजेपी का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार कॉकरोच पार्टी को कम न समझे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) को इस्तीफे दे देना चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने एक बयान जारी कर कहा कि युवाओं को देश का भविष्य माना जाता है। वे अपने भविष्य की चिंता और दर्द को लेकर चिलचिलाती गर्मी में सड़कों पर उतरे हैं। उन्हें “कॉकरोच” कहना और उनकी मांगों को नजरअंदाज़ करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक की वजह से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है और उनकी शिकायतें सरकार तक पहुंचाना ज़रूरी है। उद्धव ने कहा कि सभी परेशान विद्यार्थी कॉकरोच बनकर न्याय के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसे हल्के में न लिया जाए। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन ने साफ चेतावनी दी है कि कॉकरोच की शिकायतों को कम न आकें।