बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Visakhapatnam : विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा

Visakhapatnam: Tragic Accident at Visakhapatnam Steel Plant

1600 डिग्री तापमान वाला लोहा कर्मचारियों पर गिरा, 8 की मौत
विशाखापट्टनम : (Visakhapatnam)
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट (steel plant in Visakhapatnam, Andhra Pradesh) में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ लोहा कर्मचारियों पर गिर पड़ा।

क्रेन से ले जाया जा रहा था मोल्टन आयरन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में क्रेन की सहायता से एक बड़े कंटेनर में भरा पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और उसमें मौजूद गर्म लोहा नीचे कार्य कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के स्टील प्लांट (Rashtriya Ispat Nigam Limited) में हुआ। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है।

जांच के आदेश
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, उपकरणों की विफलता या सुरक्षा मानकों में किसी चूक के कारण हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।