बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

Mumbai: Ram Charan's film "Peddi" earned ₹9.65 crore on its sixth day.

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता राम चरण (Actor Ram Charan) की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना के निर्देशन (Directed by Buchi Babu Sana) में बनी इस फिल्म ने कारोबारी दिनों में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और अब यह 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘पेड्डी’ (Peddi) ने रिलीज के छठे दिन 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 179.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 261.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार (Ram Charan, Divyenndu, Boman Irani, and Shiva Rajkumar) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी ओर, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े (Varun Dhawan, Mrunal Thakur and Pooja Hegde) अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई कारोबारी दिनों में स्थिर बनी हुई है। फिल्म ने पांचवें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो चौथे दिन की कमाई के बराबर है। इसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, 12 जून को ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गर्वनर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बाद इसके सामने कड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।