बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

New Delhi: Trinamool Congress suffers another blow as Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik resigns

नई दिल्ली : (New Delhi) तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) (TMC) को गुरुवार को एक और राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक (Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik) ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा सचिवालय को सौंपते हुए इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

अपने इस्तीफा पत्र में बड़ाईक ने लिखा, “मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। मैं उपसभापति तथा राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”

हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया है। अब राज्यसभा सचिवालय की ओर से इस्तीफे से संबंधित संवैधानिक और प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

गौरतलब है कि हाल के समय में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी और अपने संसदीय पदों से इस्तीफा दिया है। इससे पहले सांसद सुष्मिता देव और शुखेंदु शेखर रॉय (MPs Sushmita Dev and Sukhendu Shekhar Roy) ने भी राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

प्रकाश चिक बड़ाईक (Prakash Chik Baraik) के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की संख्या घटकर 10 सांसद रह गई है। उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।