बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामले में केस दर्ज

Mumbai: Case registered regarding threats to former Judge Gautam Patel

मुंबई : (Mumbai) मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गौतम पटेल (former Bombay High Court Judge Gautam Patel) और उनके परिवार को धमकी भरे पत्र भेजे जाने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह मामला दाऊदी बोहरा समुदाय के उत्तराधिकार विवाद से जुड़े वर्ष 2024 के एक फैसले के बाद सामने आया है। न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने रविवार को गामदेवी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

पिछले 10 महीनों से मिल रहे थे गुमनाम पत्र
शिकायत के अनुसार, जस्टिस पटेल और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से लगातार गुमनाम धमकी भरे पत्र मिल रहे थे। मामला तब और गंभीर हो गया जब 5 जून को उनकी बेटी के लंदन स्थित घर पर जर्मनी से भेजा गया एक धमकी भरा पत्र पहुंचा। पत्र में जस्टिस पटेल और उनके परिवार की जान को खतरा होने की चेतावनी दी गई थी।

‘सुपारी’ देने का दावा, जांच में जुटी पुलिस
शिकायत में कहा गया है कि पत्र में परिवार के खिलाफ ‘सुपारी’ दिए जाने का भी दावा किया गया था। इसके साथ एक डिजिटल स्टोरेज डिवाइस (digital storage device) भी भेजी गई थी, जिसे जांच के लिए लंदन पुलिस को सौंप दिया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।