बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Noida : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू, चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट

Noida: Cargo service also resumes at Noida International Airport, first flight from Chennai arrives in Noida

नोएडा : (Noida) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान काे एयरपोर्ट पर सुबह वाटर कैनन से स्वागत किया गया। इसके लिए एफकॉम कंपनी के साथ समझौता किया गया है। यह मालवाहक (cargo) एयरलाइन है। यह विशेष माल परिवहन एवं आपूर्ति शृंखला सेवाएं प्रदान करने के लिए बोइंग 737-800 मालवाहक विमानों (uses Boeing 737-800 freighters) का उपयोग करती है। यह कंपनी ही एयरपोर्ट से कार्गो उड़ानें का संचालन करेगी।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया सेट्स की ओर से कार्गो उड़ानों के लिए एयरपोर्ट में तैयारी की गई है। कपनी ने नोएडा एयरपोर्ट से मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप तक नेटवर्क जोड़ने की तैयारी की है। नियमित कार्गो उड़ानें शुरू होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) पर मजबूत एयर कार्गो इकोसिस्टम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। एयर इंडिया सेट्स ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 80 एकड़ में कार्गो हब तैयार किया है। यहां से कार्गो की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं (National and international cargo facilities) मिलेंगी। पहले चरण में कार्गो की वार्षिक क्षमता 2.55 लाख मीट्रिक टन है। यहां कार्गो टर्मिनल, वेयरहाउस, ट्रकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। इसमें फ्रेट फॉरवार्डर्स के लिए वेयरहाउस सुविधा, कंसोलिडेशन सेंटर, ट्रकाें की आवाजाही, डिजिटल शिपमेंट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से मंगलवार को दो नए शहरों के लिए भी उड़ान सेखा शुरू हो गईं। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की। अकासा एयरलाइंस की पहली उड़ान कल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) से नोएडा पहुंची थी और इसके बाद नोएडा से नवी मुंबई के लिए रवाना हुई थी। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू और नवी मुंबई के लिए रोजाना विमान सेवा मिलेगी।