बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अपने असली हिंदू नाम का राज खोलकर चर्चा में आईं जीनत अमान

Mumbai: Zeenat Aman made headlines by revealing her real Hindu name.

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान (Veteran Bollywood actress Zeenat Aman) ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा कर सबका ध्यान खींचा है। एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जीनत ने पहली बार अपना हिंदू नाम सार्वजनिक करते हुए बताया कि उनकी मां ने उनका नाम ‘ललितेश्वरी’ (Laliteshwari) रखा था, जबकि पिता की ओर से उनका नाम जीनत अमान रखा गया। उन्होंने कहा कि उनकी मां एक धार्मिक हिंदू महिला थीं, जो रोजाना कई घंटे पूजा-पाठ करती थीं।

जीनत ने बताया कि उनका पालन-पोषण विभिन्न संस्कृतियों और धार्मिक परंपराओं के बीच हुआ। उनकी मां हिंदू थीं, पिता मुस्लिम थे, उन्होंने कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की और उनके सौतेले पिता जर्मन थे। इसी वजह से उन्होंने खुद को किसी एक धर्म तक सीमित नहीं रखा। अभिनेत्री का मानना है कि सभी धर्म इंसानियत, प्रेम और शांति का संदेश देते हैं और यही मूल्य उनके जीवन का आधार हैं।

अपने विचार शेयर करते हुए जीनत ने कहा कि मानवता, दया, समानता और इंसानों व जानवरों के प्रति प्रेम ही उनका असली धर्म है। 1970 और 80 के दशक में अपने ग्लैमरस अंदाज और अलग तरह के किरदारों से बॉलीवुड की पारंपरिक नायिका की छवि बदलने वाली जीनत आज भी अपनी बेबाक राय और जीवन दर्शन के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने दौर में धर्मेंद्र, शशि कपूर और ऋषि कपूर (Dharmendra, Shashi Kapoor, and Rishi Kapoor) जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई।