बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Geneva/Beirut : स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता टली, लेबनान पर इजराइली हमले में कम से कम 18 की मौत

Geneva/Beirut: US-Iran talks postponed in Switzerland, Israeli attack on Lebanon kills at least 18

जिनेवा/बेरूत : (Geneva/Beirut) अमेरिका और ईरान (US and Iran) के बीच आज होने वाली बातचीत टाल दी गई है। उधर, अमेरिका-ईरान के शांति समझौते की घोषणा के बावजूद लेबनान में इजराइली हमले जारी हैं। ताजा हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार स्विस विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत टाल दी गई है। स्विट्जरलैंड भविष्य में होने वाली बातचीत में मदद करने के लिए तैयार है। बर्गेनस्टॉक में इससे जुड़ी तैयारी का काम जारी है। फिलहाल और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।”

स्विस मंत्रालय ने कहा कि व्हाइट हाउस ने गुरुवार देररात घोषणा की कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ हुए समझौते (Memorandum of Understanding) को लागू करने पर शुरुआती बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड नहीं जाएंगे। इससे स्विस सरकार की बैठक की तैयारियों पर पानी फिर गया है। स्विस विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि अमेरिका और ईरान शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में शुरुआती बातचीत के लिए मिलेंगे। इस बैठक में मध्यस्थता करने वाले देशों पाकिस्तान और कतर के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह बैठक ल्यूसर्न के पास एक रिसॉर्ट इलाके बुर्गेनस्टॉक में होने की उम्मीद है।

चैनल की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के जन स्वास्थ्य मंत्रालय (Lebanese Ministry of Public Health) के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के 11 अलग-अलग कस्बों और गांवों में रात भर हुए इजराइली हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 33 लोग घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों की यह शुरुआती संख्या है और जारी हमलों के कारण बचावकर्मी पीड़ितों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इजराइल डिफेंस फोर्सेस ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में रात भर हुई कार्रवाई के दौरान चार इजराइली सैनिक भी मारे गए।