बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ठाणे जिले के भिवंडी में चिकन पिज्जा खाने से 14 लोग बीमार

Mumbai: 14 people fall ill after eating chicken pizza in Bhiwandi, Thane district

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर के खांडूपाड़ा इलाके में बीती रात चिकन पिज्जा और फालूदा (chicken pizza and falooda) खाने से 14 लोग बीमार हो गए। इनमें एक ही परिवार के छह शामिल हैंम सभी का इलाज भिवंडी उपजिला अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन शांतिनगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि संबंधित बीमार नागरिकों ने गुरुवार रात खांडूपाड़ा इलाके में ‘फेमस शोरमा’ (Famous Shawarma) नाम की दुकान से चिकन पिज्जा खरीदा था और घर पर खाया था। उसके बाद, शुक्रवार सुबह से उनमें से कुछ की तबीयत खराब होने लगी। दोपहर तक समस्या बढऩे पर सभी को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पिज्जा खाने वाले मरीज़ों को उल्टी, पेट दर्द, जी मिचलाना, दस्त और कमज़ोरी जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। मरीज़ों की जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह फ़ूड पॉइज़निंग थी। पीडि़त लोगों में 6 पुरुष, 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही शांतिनगर पुलिस तुरंत अस्पताल और मौके पर पहुंच गई। हेल्थ डिपार्टमेंट ने पॉइज़निंग का सही कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है, और खाने की चीज़ों के सैंपल टेस्टिंग के लिए लैब भेज दिया गया है। शांतिनगर पुलिस (Shantinagar police) पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।