गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ulhasnagar : जन्मदिन का बैनर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Ulhasnagar: Youth dies of electrocution while putting up birthday banner

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) गुरुवार रात उल्हासनगर के खेमानी क्षेत्र (Khemani area of ​​Ulhasnagar) में एक दर्दनाक हादसे में बैनर लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि मोरे (Ravi More) के रूप में हुई है, जो कल्याण शहर के शांतिनगर स्थित खाडेगोलावली (Khadegolavali area in Shantinagar, Kalyan) क्षेत्र का निवासी था।

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक
जानकारी के अनुसार, पूर्व उपमहापौर भगवान भालेराव (former Deputy Mayor Bhagwan Bhalerao) के जन्मदिन के लिए खेमानी परिसर स्थित रूहानी सत्संग हॉल (Ruhani Satsang Hall in the Khemani) के सामने बैनर लगाया जा रहा था। इसी दौरान रवि मोरे का हाथ वहां से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार से छू गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगते ही रवि गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ समय तक बिजली के तार की चपेट में फंसा रहा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को नीचे उतारा और इलाज के लिए नजदीकी सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उपमहापौर भगवान भालेराव ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को भी बैनर लगाने के लिए नहीं कहा था और संबंधित लोगों ने अपनी इच्छा से बैनर लगाया था। भालेराव ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।