बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

FIFA World Cup 2026 : अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अंतिम-32 में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: USA beats Australia 2-0 to reach the last 32

सिएटल : (Seattle) सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप-डी मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और एक मैच शेष रहते हुए नॉकआउट चरण (last32) में अपनी जगह पक्की कर ली।

अमेरिका ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 11वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन (American player Folarin Balogun) ने शानदार दौड़ लगाते हुए गेंद को ऑस्ट्रेलियाई रक्षा पंक्ति के बीच पहुंचाया, जिसे रोकने के प्रयास में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरून बर्गेस (Australian defender Cameron Burgess) ने गलती से गेंद अपने ही गोल में पहुंचा दी।

पहला गोल खाने के बाद ऑस्ट्रेलिया वापसी की कोशिश करता रहा, लेकिन अमेरिकी टीम ने दबाव बनाए रखा। पहले हाफ के अंत से ठीक पहले अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी।

एलेक्स फ्रीमैन (Alex Freeman) ने नजदीक से हेडर लगाकर गेंद को जाल में पहुंचाया। शुरुआत में इस गोल को ऑफसाइड करार दिया गया, लेकिन वीडियो सहायक रेफरी (Video Assistant Referee) (VAR) की समीक्षा के बाद गोल को मान्यता दे दी गई। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद अमेरिकी समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।

इस जीत के साथ अमेरिका के दो मैचों में छह अंक हो गए और टीम ग्रुप से बाहर होने के खतरे से पूरी तरह बाहर निकलकर अंतिम-32 में पहुंच गई। अब अमेरिका अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला तुर्किये के खिलाफ लॉस एंजेलिस स्टेडियम (Los Angeles Stadium) में खेलेगा, जबकि तीन अंकों पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया को नॉकआउट की उम्मीद बनाए रखने के लिए पराग्वे के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।