बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kyiv/Minsk : यूक्रेन ने बेलारूस को दी चेतावनी- एयर डिफेंस सिस्टम हटाओ या कार्रवाई झेलो

Kyiv/Minsk: Ukraine warns Belarus—remove air defense systems or face action

कीव/मिन्स्क : (Kyiv/Minsk) यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy) ने बेलारूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अपनी दक्षिणी सीमा पर तैनात एयर डिफेंस रडार और संबंधित सैन्य उपकरणों को एक सप्ताह के भीतर नहीं हटाता है, तो यूक्रेन सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर सकता है।

रूस की सरकारी नियंत्रण वाली अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रुस टूडे (आरटी) (international news network RT) के अनुसार कीव में आयोजित एक प्रेसवार्ता में ज़ेलेंस्की ने कहा कि बेलारूस को अपने शांतिपूर्ण इरादों को साबित करने के लिए सीमा क्षेत्र से एयर डिफेंस सिस्टम और रिले ट्रांसमीटर हटाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए एक सप्ताह का समय पर्याप्त है और यदि मिन्स्क ऐसा नहीं करता, तो यूक्रेन स्वयं कार्रवाई करेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में रूस के ब्रियांस्क क्षेत्र (Russia’s Bryansk region) में बच्चों की एक फुटबॉल टीम को ले जा रही बस पर ड्रोन हमला हुआ था। इस घटना में कई बच्चे घायल हुए थे, जबकि एक महिला की मौत हो गई थी। बेलारूस ने इस हमले को उकसावे वाली कार्रवाई बताते हुए इसकी निंदा की है। हालांकि, यूक्रेन ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Belarusian President Alexander Lukashenko) ने हाल ही में कहा था कि उनका देश किसी भी सैन्य संघर्ष में शामिल होने का इच्छुक नहीं है और वह किसी भी पड़ोसी देश के लिए खतरा नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि बेलारूस को संघर्ष में घसीटने की कोशिश करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान ज़ेलेंस्की ने बेलारूस के तेल शोधन उद्योग का भी उल्लेख किया और संकेत दिया कि रूस के साथ उसके ऊर्जा सहयोग पर दबाव डाला जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि बेलारूस रूस को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है।

गौरतलब है कि, 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से बेलारूस ने खुद को प्रत्यक्ष सैन्य भागीदारी से दूर रखा है। मिन्स्क लगातार दोनों पक्षों से वार्ता और कूटनीतिक समाधान की अपील करता रहा है। बीते वर्षों में बेलारूस ने कई मानवीय और मध्यस्थता संबंधी पहल भी की हैं, जिनमें यूक्रेनी नागरिकों की रिहाई और संभावित शांति वार्ता की पेशकश शामिल है।