बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Qatar Plant Accident : 12 भारतीयों समेत 13 की जान गई

Qatar Plant Accident: 13 killed, including 12 Indians

दोहा : (Doha) रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी (Ras Laffan Industrial City) में बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में रविवार को हुए भीषण धमाके से 12 भारतीयों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 66 लोग घायल हो गए। भारतीय दूतावास के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है। दूतावास ने यह भी बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को शीघ्र भारत भेजने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। खास बात यह है कि बरज़ान प्लांट को ज़रूरी मेंटेनेंस के लिए दिसंबर 2025 से बंद रखा गया था और धमाके से सिर्फ़ दो दिन पहले ही इसे दोबारा शुरू किया गया था।

राजधानी दोहा से 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में नॉर्थ फील्ड के पास स्थित रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी (Ras Laffan Industrial City) कतर के सबसे अहम औद्योगिक केंद्रों में से एक है, जहाँ लगभग 1,15,000 लोग काम करते हैं।

वेबसाइट कतर न्यूज के मुताबिक ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री और कतर एनर्जी के प्रेसिडेंट और सीईओ साद शेरिदा अल-काबी (Saad Sherida Al-Kaabi) ने सोमवार को हादसे की पुष्टि करते हुए दोहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धमाका रविवार, 21 जून को रात करीब 10:30 बजे हुआ। उन्होंने साफ किया कि यह एक हादसा था, न कि कोई तोड़-फोड़ या दुश्मनी की वजह से हुई घटना।

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मारे गए लोगों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक थे। उन्होंने बताया कि घायल हुए 66 लोगों में से किसी की भी हालत जानलेवा नहीं है। घायलों मेंं कतर, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, केन्या, ईरान, ​​तंजानिया, नाइजीरिया और नेपाल के नागरिक हैं।

अल-काबी ने बताया कि बरज़ान प्लांट को ज़रूरी मेंटेनेंस के लिए दिसंबर 2025 से बंद रखा गया था और धमाके से सिर्फ़ दो दिन पहले ही इसे दोबारा शुरू किया गया था। कतर एनर्जी की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (Qatar Energy’s emergency response team) और कतर सिविल डिफेंस ने तेज़ी से आग पर काबू पा लिया। घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

कतर एनर्जी के अनुसार, 2022 में शुरू हुए बरज़ान कॉम्प्लेक्स से घरेलू स्तर पर पाइपलाइन गैस की सप्लाई होती है। इसमें स्थानीय बिजली उत्पादन और पानी को खारापन मुक्त करने वाले (desalination) प्लांट के साथ-साथ स्थानीय उद्योगों को हर दिन 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फ़ीट गैस सप्लाई करने की क्षमता है। यह फैसिलिटी स्थानीय बाजार और एक्सपोर्ट, दोनों के लिए इथेन, कंडेनसेट और सल्फर जैसे हाइड्रोकार्बन प्रोडक्ट भी सप्लाई करती है।