बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, भावुक संदेश शेयर किया

Mumbai: Alka Yagnik became emotional after receiving the Padma Bhushan, shared an emotional message.

मुंबई : (Mumbai) मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक (Renowned playback singer Alka Yagnik) ने पद्म भूषण (Padma Bhushan) सम्मान प्राप्त करने के बाद एक भावुक संदेश शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से गंभीर बीमारी सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस (sensorineural hearing loss) से जूझ रहीं अलका ने कहा कि बीते दो वर्षों का समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इस कठिन दौर में प्रशंसकों का प्यार, दुआएं और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत बने। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनके नाम का नहीं, बल्कि उन सभी श्रोताओं का भी है जिन्होंने उनकी आवाज को अपने जीवन का हिस्सा बनाया।

अलका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नोट में लिखा कि पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान को स्वयं ग्रहण करना उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके काम की पहचान के साथ-साथ उम्मीद, साहस और प्रेम की शक्ति का प्रतीक है। गायिका ने बताया कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी और संगीत की दुनिया में लौटने की कोशिश कर रही हैं और यह वापसी सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन लाखों प्रशंसकों के लिए भी है जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (President Draupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi), गृह मंत्रालय और भारत सरकार का आभार जताते हुए अलका ने कहा कि वह इस सम्मान को विनम्रता और गर्व के साथ स्वीकार करती हैं।

अलका याग्निक ने वर्ष 2024 में खुलासा किया था कि वह सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके कारण उनकी गायकी भी प्रभावित हुई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुश्किल दौर से घबराई नहीं हैं और लगातार स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।