बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : यूएस ओपन बैडमिंटन: देविका, श्रीकांत और रौनक सेमीफाइनल में

New Delhi: US Open Badminton: Devika, Srikanth, and Raunak in Semifinals

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की देविका सिहाग, किदांबी श्रीकांत और युवा शटलर रौनक चौहान (India’s Devika Sihag, Kidambi Srikanth, and young shuttler Raunak Chauhan) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, तन्वी शर्मा और रक्षिता श्री का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया।

थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग (Thailand Masters champion Devika Sihag) ने महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जापान की तीसरी वरीय रिको गुनजी को 22-20, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना डेनमार्क की दूसरी वरीय लाइन क्रिस्टोफर्सन से होगा।

पुरुष एकल में शानदार फॉर्म में चल रहे रौनक चौहान (Raunak Chauhan) ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 23-21, 21-11 से हराकर अपने करियर के पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर-300 सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीनी ताइपे के आठवीं वरीय सू ली यांग से होगा।

पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को 21-9, 12-21, 21-8 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीकांत अब जापान के चौथी वरीय युदाई ओकिमोटो से भिड़ेंगे।

महिला एकल में भारत की तन्वी शर्मा (India’s Tanvi Sharma) को डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन के खिलाफ 21-16, 11-21, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं रक्षिता श्री को कनाडा की रेचल चान ने 15-21, 21-16, 21-12 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।