बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘मुपापा’ का ऐलान, साल 2027 को होगी रिलीज

Mumbai: Ayushmann Khurrana's new film "Mupapa" announced, set for release in 2027

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता आयुष्मान खुराना (Actor Ayushmann Khurrana) की नई फिल्म ‘मुपापा’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) (YRF) और पोशम पा पिक्चर्स के पहले थिएट्रिकल सहयोग के तहत बनाई जा रही है। फिल्म का निर्माण वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान चर्चित शोरनर और निर्देशक समीर सक्सेना ने संभाली है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘मुपापा’ 19 फरवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माताओं के अनुसार, ‘मुपापा’ एक जॉनर-बेंडिंग थिएट्रिकल फिल्म होगी, जिसमें दर्शकों को बड़े पर्दे पर बिल्कुल नया और अलग सिनेमाई अनुभव मिलेगा। अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए पहचान बना चुके आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म रोमांच, मनोरंजन और अनोखी कहानी के दम पर दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने का दावा करती है। ‘सैयारा’ के बाद निर्माता के रूप में यह अक्षय विधानी की दूसरी फिल्म होगी।

पोशम पा पिक्चर्स भारतीय मनोरंजन जगत की प्रयोगधर्मी प्रोडक्शन कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी के साझेदार समीर सक्सेना, बिस्वपति सरकार, सौरभ खन्ना और अमित गोलानी इससे पहले ‘काला पानी’ और ‘मामला लीगल है’ (Kaala Paani and Maamla Legal Hai) जैसी चर्चित परियोजनाओं से जुड़ चुके हैं। वाईआरएफ और पोशम पा पिक्चर्स का मानना है कि ‘मुपापा’ के जरिए दर्शकों को एक नया और यादगार सिनेमाई अनुभव मिलेगा।