बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: England beats DR Congo, seals place in pre-quarterfinals

अटलांटा : (Atlanta) कप्तान हैरी केन (Captain Harry Kane) के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अंतिम-16 (pre-quarterfinals) में जगह बना ली। हालांकि टूर्नामेंट की मजबूत दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को इस जीत के लिए आखिरी मिनटों तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

डीआर कांगो ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 17वें मिनट में बढ़त हासिल कर सभी को चौंका दिया। दाईं ओर से आए क्रॉस पर इंग्लैंड के डिफेंडर डेजेड स्पेंस गेंद का सही आकलन नहीं कर सके, जिसका फायदा उठाते हुए ब्रायन सिपेंगा (Brian Sipenga) ने नजदीक से शानदार फिनिश कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

गोल खाने के बाद इंग्लैंड ने लगातार हमले किए, लेकिन डीआर कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने कई बेहतरीन बचाव कर टीम की बढ़त बरकरार रखी। पहले हाफ में जूड बेलिंघम का हेडर और मार्कस रैशफोर्ड (Jude Bellingham’s header and Marcus Rashford) का करीबी प्रयास भी म्पासी और डिफेंस ने विफल कर दिया।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने दबाव बढ़ाया और आखिरकार 75वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने एंथनी गॉर्डन के शानदार क्रॉस पर हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

बराबरी का गोल करने के बाद इंग्लैंड ने जीत की तलाश जारी रखी और 85वें मिनट में एक बार फिर केन ने अपनी कप्तानी पारी खेली। उन्होंने एक्सेल तुआनजेबे को छकाते हुए दाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधे गोलपोस्ट की छत में जाकर लगा और इंग्लैंड को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

अंतिम मिनटों में डीआर कां (DR Congo) बराबरी नहीं कर सका और इंग्लैंड ने संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। हालांकि हार के बावजूद डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और टूर्नामेंट की मजबूत टीम इंग्लैंड को अंत तक कड़ी चुनौती दी।