बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पत्नी संग फिर दूल्हा बने अशोक सराफ, सालगिरह बनी यादगार

Mumbai: Ashok Saraf marries wife again, anniversary memorable

मुंबई : (Mumbai) मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ और अभिनेत्री निवेदिता सराफ (Veteran Marathi cinema actor Ashok Saraf and actress Nivedita Saraf) ने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह को यादगार अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर दोनों ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बनकर शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नए सिरे से जिया। इस खूबसूरत पल की तस्वीरें अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अशोक सराफ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “37 साल बाद भी, जब मैं तुम्हें देखता हूं तो मेरा दिल उसी तरह मुस्कुरा उठता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और मेरे हमेशा के प्यार बनने के लिए धन्यवाद। शादी की सालगिरह मुबारक हो।” इस अवसर पर अशोक सराफ पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि निवेदिता सराफ (Nivedita Saraf) आसमानी और हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों के चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।

अशोक और निवेदिता सराफ ने वर्ष 1989 में गोवा के ऐतिहासिक मंगेशी मंदिर में विवाह किया था। दोनों का एक बेटा अनिकेत सराफ है, जिसने अभिनय की बजाय शेफ के रूप में अपना करियर चुना है। हाल ही में यह जोड़ी कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2026 में भी चर्चा में रही थी, जहां उन्होंने मराठी सिनेमा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कार्पेट पर शिरकत की थी। अब 37वीं सालगिरह पर दोबारा शादी की रस्में निभाकर इस जोड़े ने अपने अटूट रिश्ते की खूबसूरत मिसाल पेश की है।