
नई दिल्ली : (New Delhi) ‘द पार्क’ और ‘फ्लूरिज’ जैसे होटल ब्रांड संचालित करने वाली एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड (Apeejay Surrendra Park Hotels Limited) को आयकर विभाग (Income Tax Department) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज सहित 41.06 करोड़ रुपये की कर मांग का नोटिस जारी किया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि विस्तृत आकलन के बाद कुछ आय जोड़ने और कुछ खर्च अस्वीकार किए जाने के आधार पर यह मांग तय की गई है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह निर्धारित समयसीमा के भीतर नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (National Faceless Appeal Centre) (एनएफएसी) समेत संबंधित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष इस आदेश को चुनौती देगी।
