
कोर्ट न पहुंच पाने वाले वकीलों के खिलाफ नहीं जारी होंगे प्रतिकूल आदेश
मुंबई : (Mumbai) मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों में जारी मूसलाधार बारिश के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने सोमवार को वकीलों और मुवक्किलों को एक बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भारी बारिश और खराब मौसम (heavy rain and inclement weather) के कारण यदि कोई वकील या याचिकाकर्ता समय पर अदालत नहीं पहुंच पाता है, तो उसकी अनुपस्थिति के आधार पर मामले में कोई भी प्रतिकूल आदेश या केस खारिज करने का फैसला नहीं सुनाया जाएगा।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का आश्वासन
एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे (Acting Chief Justice Ravindra Ghuge) ने सोमवार सुबह वकीलों के संघों को यह भरोसा दिलाया। यह सुरक्षात्मक कदम मुंबई में संचालित हाईकोर्ट की सभी बेंचों पर समान रूप से लागू रहेगा, ताकि गंभीर मौसम संकट के कारण किसी भी पक्षकार या कानूनी प्रतिनिधि को नुकसान न उठाना पड़े।
