बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi/Mumbai : रियाद एयर की भारत में एंट्री

New Delhi/Mumbai: Riyadh Air Enters India

चार अगस्त से मुंबई–रियाद के बीच रोजाना सीधी उड़ान
नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai)
सऊदी अरब की प्रमुख विमानन कंपनी रियाद एयर (Saudi Arabia’s major airline, Riyadh Air) ने भारत में अपने परिचालन की औपचारिक शुरुआत करते हुए मुंबई–रियाद के बीच दैनिक सीधी उड़ानें शुरू (daily direct flights between Mumbai and Riyadh) करने की घोषणा की है। यह सेवा 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि टिकटों की बुकिंग 6 जुलाई से उपलब्ध कराई जा रही है।

कंपनी के अनुसार, यह उड़ान सेवा मुंबई और रियाद के बीच प्रतिदिन संचालित होगी और इसके लिए आधुनिक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान (modern Boeing 787-9 Dreamliner aircraft) का उपयोग किया जाएगा। विमान में यात्रियों के लिए बिजनेस एलीट, बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी सहित (Business Elite, Business, Premium Economy, and Economy) चार श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध होगी।

रियाद एयर ने कहा कि इस नए रूट के जुड़ने के बाद उसका नेटवर्क बढ़कर 9 गंतव्यों तक पहुंच जाएगा। इस कदम से सऊदी अरब और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय हब (Saudi Arabia and key international and regional hubs) के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।

कनेक्टिंग उड़ानों का भी मिलेगा लाभ
कंपनी के मुताबिक, मुंबई से यात्रा करने वाले यात्री रियाद के माध्यम से लंदन, मैड्रिड, जेद्दा और काहिरा (London, Madrid, Jeddah, and Cairo via Riyadh) जैसे प्रमुख शहरों के लिए आगे की कनेक्टिंग उड़ानों का लाभ भी उठा सकेंगे। इससे भारत और सऊदी अरब के बीच यात्रा और व्यापारिक संपर्कों को नई गति मिलेगी।

सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF)(Public Investment Fund) समर्थित इस एयरलाइन ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है, और मुंबई रूट उसकी रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी का मानना है कि यह सेवा न केवल व्यापारिक यात्रियों बल्कि पर्यटन और प्रवासी समुदाय की जरूरतों को भी पूरा करेगी।