बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जदरान का लंबी बीमारी के बाद निधन

New Delhi: Former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran passes away after a prolonged illness

नई दिल्ली : (New Delhi) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर ज़दरान का मंगलवार को 38 वर्ष की आयु में निधन (Former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran passed away) हो गया। वह लंबे समय से हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस नामक दुर्लभ प्रतिरक्षा तंत्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के एक अस्पताल में चल रहा था।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। बोर्ड ने अपने बयान में कहा,

“शपूर ज़दरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उनकी मेहनत, जुनून और समर्पण ने देश में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का रास्ता तैयार किया।”

बोर्ड ने आगे कहा, “मैदान पर उपलब्धियों के अलावा शपूर ज़दरान युवा अफगान क्रिकेटरों और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा थे। उनका जुझारूपन, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और अफगानिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर विश्वास करने की प्रेरणा देता रहेगा।”

शपूर ज़दरान के निधन से अफगानिस्तान क्रिकेट ने अपने शुरुआती दौर के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शपूर ज़दरान ने 2009 से 2020 के बीच लगभग एक दशक तक अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 44 एकदिवसीय मैचों में 43 विकेट और 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 37 विकेट अपने नाम किए। वह वर्ष 2015 के एकदिवसीय विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के भी नायक रहे थे। उस मुकाबले में उन्होंने विजयी रन बनाकर अफगानिस्तान को विश्व कप इतिहास की पहली जीत दिलाई थी।