गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bhayandar : सावधान… स्टार बाजार में चूहों और तिलचट्टों का आतंक

Bhayandar: Beware... Star Bazaar plagued by rats and cockroaches

विनय दूबे
भाईंदर: (Bhayandar)
देश की प्रतिष्ठित स्टार बाजार की मीरा रोड स्थित कनकिया शाखा (Kanakia branch of the renowned Star Bazaar in Mira Road) में मंगलवार देर शाम मनसे कार्यकर्ता मिली शिकायत के आधार पर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां के सब्जी विभाग का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। एक ओर सब्जियों की टोकरियों और अनाज की बोरियों पर चूहे और तिलचट्टे बेधड़क घूमते दिखाई दिए, वहीं दूसरी ओर सड़ी-गली सब्जियां भी नहीं हटाई गई थीं, जिससे गंभीर लापरवाही सामने आई।

एफडीए ने लिया संज्ञान
घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) (Food and Drug Administration) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मार्केट का निरीक्षण किया और संदिग्ध स्थानों से नमूने एकत्र किए। एफडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि स्वच्छता मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया तो शाखा के खिलाफ जुर्माना, लाइसेंस संबंधी नोटिस (fines, license-related notices, and even legal action) तथा आवश्यक सुधार नहीं किए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

वायरल वीडियो की जांच में सामने आई हकीकत
मनसे के उपजिलाध्यक्ष हेमंत सावंत (Hemant Sawant, MNS Deputy District President) ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि साफ-सफाई के अभाव और कचरे के उचित निस्तारण नहीं होने के कारण चूहे और तिलचट्टे खुलेआम बाजार में घूम रहे थे। इसके अलावा सड़ी-गली सब्जियां भी रखी गई थीं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं।

हजारों ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़
मनसे 146 विधानसभा अध्यक्ष सचिन पोपले (Sachin Pople) ने स्टार बाजार की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह शहर का सबसे बड़ा थोक और फुटकर बाजार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग सब्जियां और फल खरीदने आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि खाद्य सामग्री इसी तरह लापरवाही से बेची जाएगी तो डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और फूड पॉइजनिंग (dengue, leptospirosis, and food poisoning) जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्टार बाजार की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि स्वच्छता सिर्फ तस्वीरों तक सीमित है, जबकि हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लाखों ग्राहकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया गया है।