
मॉस्कोल : (Moscow) अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेरी गालीबाफ़ (Iranian Parliament Speaker Mohammad Bagheri Ghalibaf) ने बुधवार को कहा कि डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने से कोई नतीजा नहीं निकलता। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ईरान हार नहीं मानेगा।
बुधवार रात, अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई ज़बरदस्त हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि ये हमले होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाज़ों (commercial ships transiting the Strait of Hormuz) के ख़िलाफ़ ईरान की कार्रवाई के जवाब में किए गए थे।
इन हमलों को लेकर गालीबाफ़ ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “धौंस जमाने और जबरन वसूली का दौर खत्म हो गया है। इससे कुछ हासिल नहीं होता। हम झुकेंगे नहीं।”
उन्होंने अमेरिका पर उस समझौते (Memorandum of Understanding) (MoU) के कई बार गंभीर उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया, जिस पर दोनों पक्षों ने 18 जून को हस्ताक्षर किए थे। इन उल्लंघनों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाज़ों के गुज़रने के लिए ईरान की तय व्यवस्था का उल्लंघन, नए हमलों की लगातार धमकियां, तेल पर प्रतिबंधों को फिर से लागू करना, दक्षिणी ईरान पर हमले और लेबनान के ख़िलाफ़ इज़राइल की लगातार आक्रामकता शामिल है।
