बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे और सातारा घाट में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट

Mumbai: Orange alert for heavy rain in Pune and Satara Ghat districts of Maharashtra

मुंबई : (Mumbai) भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने महाराष्ट्र के पुणे और सातारा घाट क्षेत्र जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मुंबई सहित कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश की संभावना जताई है। महाराष्ट्र आपातकालीन विभाग (Maharashtra Emergency Department) ने इस चेतावनी को देखते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग की दी गई जानकारी के मुताबिक कोंकण तट और घाट इलाके में बारिश की तेज़ी कम हुई है, लेकिन अभी भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। आज पुणे जिले के घाट इलाके और सतारा जिले के घाट इलाके में बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पालघर के घाट इलाके, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव, नासिक और कोल्हापुर जिले के घाट इलाके में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी विदर्भ के कुछ जिलों में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली कडक़ने के साथ बारिश हो सकती है, इसलिए किसानों और लोगों से ज़रूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पिछले दो दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश से आखिरकार कुछ राहत मिली है। कल रात से बारिश की तेज़ी कम होने से लोगों को कुछ सुकून मिला है। खासकर मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश की तेज़ी कम होने से रोज़मर्रा की जिंदगी सामान्य होने लगी है। पालघर जिले में पिछले एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश ने राहत ली है। लेकिन बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिन इलाकों में जल निकासी हो गई है, वहां नगर निगम की ओर साफ सफाई, दवाइयों का छिडक़ाव किया जा रहा है।

पालघर जिले की जिलाधिकारी डॉ. इंदूराणी जाखड़ (Palghar District Magistrate Dr. Indurani Jakhar) ने गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों में साफ सफाई और दवाइयों का छिडक़ाव किए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही जिले में बारिश जन्य बीमारियों की रोकथाम तथा जल्द से जल्द लोगों को नागरी सुविधा उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया है।