बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र में 102 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी, 102 संदिग्ध हिरासत में

Mumbai: ATS raids 102 locations in Maharashtra; 102 suspects detained

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र राज्य आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) (Maharashtra Anti-Terrorism Squad) ने देश की आंतरिक सुरक्षा को निशाना बनाने वाली एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी (Pakistan-based notorious gangster Shahzad Bhatti) और उसके साथियों द्वारा भारतीय युवाओं को फंसाने के लिए बुने गए डिजिटल जाल पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। खुफिया एजेंसियों से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर शुक्रवार तड़के 7 बजे एटीएस की 58 टीमों ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, सांगली, सतारा और छत्रपति संभाजीनगर (Mumbai, Thane, Navi Mumbai, Sangli, Satara, and Chhatrapati Sambhajinagar) सहित राज्य भर के 102 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर 102 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह गैंग फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों, ड्रग्स तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के दलदल में धकेल रहा था; फिलहाल एटीएस ने संदिग्धों के पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप और सिम कार्ड (mobile phones, laptops, and SIM cards) जब्त कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है और नागरिकों को सोशल मीडिया पर अजनबियों से सतर्क रहने की अपील की है।