
मुंबई : (Mumbai) अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (actor Shah Rukh Khan’s son, Aryan Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। राघव जुयाल के जन्मदिन समारोह (actor Shah Rukh Khan’s son, Aryan Khan) से लौट रहे आर्यन को उनकी सुरक्षा टीम की मदद से भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। इस दौरान एक प्रशंसक संतुलन खोकर जमीन पर गिर गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें वाहन तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। भीड़ के कारण कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। घटना के दौरान आर्यन भी अचानक हुई अफरा-तफरी से हैरान दिखाई दिए जबकि सुरक्षा टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित वहां से रवाना कराया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भीड़ के व्यवहार की आलोचना की। यूजर्स ने मशहूर हस्तियों की निजता और सुरक्षा का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि सेलिब्रिटी भी आम लोगों की तरह सुरक्षित माहौल के हकदार हैं। कई लोगों ने ऐसे हालात से बचने के लिए बेहतर भीड़ प्रबंधन की आवश्यकता भी जताई।
