
रतलाम : (Ratlam) पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल (Ratlam Division of Western Railway) ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रतलाम (Railway Higher Secondary School, Ratlam) में 30 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का पुनर्स्थापन कर उसे सोलर कारपोर्ट के रूप में विकसित किया है। इस परियोजना का लोकार्पण मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार (Divisional Railway Manager Ashwani Kumar) ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
छत से हटाकर बनाया गया सोलर कारपोर्ट
विद्यालय भवन के नवीनीकरण और पुनर्विकास कार्य के कारण पहले छत पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र को हटाना पड़ा। इसके बाद विद्युत विभाग ने संयंत्र को नए स्वरूप में विकसित करते हुए पार्किंग क्षेत्र के ऊपर सोलर कारपोर्ट के रूप में स्थापित किया। इससे बिजली उत्पादन के साथ वाहनों को छाया और अतिरिक्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी।
रतलाम मंडल की पहली पायलट परियोजना
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार (Western Railway Public Relations Officer Mukesh Kumar) ने बताया कि यह रतलाम मंडल की अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना है। इसके सफल होने पर भविष्य में उन रेलवे परिसरों में भी इस मॉडल को अपनाया जा सकेगा, जहां भवनों के पुनर्विकास या सीमित छत के कारण पारंपरिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करना संभव नहीं है।
