बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Caracas : वेनेजुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या पहुंची 4,000 के पार

Caracas: The death toll from two earthquakes in Venezuela has surpassed 4,000.

काराकास : (Caracas) वेनेजुएला में 24 जून को आए विनाशकारी 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप (earthquakes that struck Venezuela) के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,118 हो गई है, जबकि 16,740 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देशभर में हजारों लोग बेघर हो गए हैं और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

तुर्किए की समाचार एजेंसी अनाडाेलू व अन्य मीडिया रिपाेर्ट के मुताबिक नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज (National Assembly President Jorge Rodriguez) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 86,794 प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बचाव दलों ने 6,462 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

भूकंप से 856 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि 190 इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं। राहत कार्यों के तहत अधिकारियों ने 9,766 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री और 1.39 करोड़ लीटर से अधिक पेयजल वितरित किया है। साथ ही 29,966 लोगों को चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई है। सबसे ज़्यादा प्रभावित तटीय इलाके ला गुएरा में 800 से ज़्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि 190 इमारतें पूरी तरह ढह गईं।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र वेनेज़ुएला के लिए राहत और पुनर्निर्माण के लिए लगभग 300 मिलियन डॉलर का फंड जुटा रहा है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (International Monetary Fund) (IMF) की प्रवक्ता जूली कोज़ैक ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी देश अपनी वित्तीय संपत्ति को अनलॉक करने के लिए आईएमएफ के साथ भी बातचीत कर रहा है।

वहीं, राहत एवं बचाव अभियान में 30,076 सरकारी कर्मचारी, 29,843 स्वयंसेवक और 3,454 अंतरराष्ट्रीय बचावकर्मी जुटे हुए हैं। बेघर हुए लोगों के लिए 89 अस्थायी राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती भूकंपों के बाद अब तक 1,171 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों के बीच महज 39 सेकंड का अंतर था, जिससे व्यापक तबाही हुई। इसके बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर (international humanitarian) पर बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता अभियान शुरू किया गया।