बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

New Delhi: Boat carrying Indian tourists capsizes in Vietnam; 15 dead; PM Modi expresses grief

नई दिल्ली : (New Delhi) वियतनाम के फु क्वोक द्वीप (Vietnam’s Phu Quoc Island) के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 15 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, मृतकों में कितने भारतीय नागरिक शामिल हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।भारतीय दूतावास (idian Embassy) ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि नाव में 24 भारतीय नागरिक सवार थे। एक पर्यटक श्रीनिवास के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु से करीब 105 पर्यटक वियतनाम घूमने गए थे। हादसे वाली नाव में लगभग 24 लोग मौजूद थे, जिनमें आंध्र प्रदेश के पांच और तमिलनाडु (105 tourists from Andhra Pradesh, Telangana, and Tamil Nadu) के 17 पर्यटक शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के दो लोग सुरक्षित हैं, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु के कई पर्यटकों का भी इलाज चल रहा है।

भारतीय दूतावास ने बनाए कंट्रोल रूम

भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि फु क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटने की दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है तथा घटना से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है।प्रभावित परिवारों की सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और हनोई (Indian Consulate in Ho Chi Minh City and in Hanoi) में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।प्रभावित परिवार जानकारी के लिए हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:+84-362817930, +84-915523714 और +84-334520414
हनोई कंट्रोल रूम के लिए संपर्क नंबर:
+84-913089165

स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नाव पलटने के बाद आसपास मौजूद कई नावें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुट गईं। एक नाव चालक ने बताया कि उनकी नाव करीब पांच मिनट में दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन बचाव अभियान मुश्किल था क्योंकि कई यात्री पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं तथा भारतीय अधिकारी वियतनामी प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।

समुद्री सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा वियतनाम में हुई एक बड़ी नाव दुर्घटना के करीब एक साल बाद हुआ है। जुलाई 2025 में हा लॉन्ग खाड़ी (Ha Long Bay) में तूफान के दौरान एक पर्यटक नाव पलट गई थी, जिसमें 35 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।फु क्वोक हादसे के बाद एक बार फिर वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर समुद्री सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।