गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Prayagraj : पीएम सूर्य घर योजना से प्रयागराज में रोशन हो रहे हजारों घर

Prayagraj: Thousands of homes in Prayagraj are being illuminated under the PM Surya Ghar Yojana

22 हजार से अधिक सोलर पैनल स्थापित
प्रयागराज : (Prayagraj)
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana) के तहत प्रयागराज में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।जिले में अब तक 22 हजार 287 सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 20 हजार 018 लाभार्थियों को सरकार की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की जा चुकी है। योजना के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 37 हजार 017 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है।

शनिवार को परियोजना अधिकारी, नेडा, कोमिल द्विवेदी ने बताया कि जैसे-जैसे आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उसी गति से योजना का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

लाभार्थी का कहना

योजना से लाभान्वित प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र के महेंद्र नगर निवासी अशोक श्रीवास्तव (Ashok Srivastava) ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले चार किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया था। उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी भी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगने के बाद से उनके बिजली बिल में काफी कमी आई है। आर्थिक राहत मिली है। उनका मानना है कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है।

सोलर-9 के निदेशक अमित आशीष मिश्रा (Amit Ashish Mishra, Director of Solar-9) ने बताया कि हम एक वेंडर के रूप में इस योजना से जुड़े हुए हैं। इस योजना में आवेदन करने के बाद से ही मेरा काम शुरू हो जाता है। हम लाभार्थी से मिलकर उसके कार्यों को सफलतापूर्वक बहुत ही सरलता से पैनल स्थापित करने में सहयोग करतें हैं। सरकार की याेजना आम लाेगाें काे बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बना रही है।