बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Tehran : ‘पिता की हत्या का बदला लेकर रहेंगे’, खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मुज्तबा का बयान

Tehran: 'We will avenge my father's killing' – Mojtaba's statement after Khamenei's funeral

तेहरान : (Tehran) ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (Iran’s former Supreme Leader Ali Khamenei) के अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे और नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता की मौत का बदला लेने की बात कही और अमेरिका तथा इजराइल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि उनके पिता का “खून व्यर्थ नहीं जाएगा” (“blood will not go in vain”) और इसका बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदला लेना केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की इच्छा और आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ईरान पर हमले करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहीद नेता और अन्य मृतकों के खून का बदला लेने की शपथ ली गई है। मुज्तबा ने चेतावनी दी कि ईरान पर हमला करने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी।

जनाजे में शामिल भीड़ की सराहना

मुज्तबा खामेनेई ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई भारी भीड़ का आभार जताया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भीड़ दुश्मनों के लिए एक मजबूत संदेश थी और इससे ईरान की एकजुटता दिखाई दी।ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का आयोजन बड़े स्तर पर किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग शामिल हुए थे।

अंतिम विदाई के बाद बढ़ा तनाव

रिपोर्टों के अनुसार, अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को मशहद (Ali Khamenei’s funeral took place in Mashhad on July 9) में किया गया। अंतिम कार्यक्रमों के दौरान ईरानी सुरक्षा बलों ने देश की हवाई और सीमाई सुरक्षा को मजबूत किया था।ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच हालिया घटनाओं ने क्षेत्रीय स्थिति को और गंभीर बना दिया है। दोनों देशों के बीच हुआ संघर्ष विराम समझौता टूटने के बाद एक बार फिर हमले और जवाबी कार्रवाई की स्थिति बनी हुई है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।