बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dubai : ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने पर गांगुली, अंजुम और पीटरसन को जय शाह ने दी बधाई

Dubai: Jay Shah congratulates Ganguly, Anjum, and Pietersen on their induction into the 'ICC Hall of Fame'

दुबई : (Dubai) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह (International Cricket Council (ICC) Chairman Jay Shah) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा के साथ-साथ इंग्लैंड टीम के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन (captain Sourav Ganguly, former Indian women’s cricket team captain Anjum Chopra, and former England batsman Kevin Pietersen) को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर बधाई दी।

जय शाह ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मुझे आईसीसी हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल होने वाले नए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह उन असाधारण खिलाड़ियों के लिए सम्मान है जिनकी उपलब्धियों ने हमारे खेल में बहुत बड़ा योगदान दिया है। सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन, सभी ने गर्व के साथ अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों की कप्तानी की। मैं आईसीसी की ओर से तीनों को इस सम्मान के लिए बधाई देता हूं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने तीनों खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की है। तीनों दिग्गजों ने विभिन्न प्रारूपों में क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

सौरव गांगुली आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 10वें पुरुष भारतीय क्रिकेटर बने हैं, जबकि अंजुम चोपड़ा यह सम्मान हासिल करने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर (Anjum Chopra is the third Indian female cricketer to receive this honor) हैं।

सौरव गांगुली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 424 मैच खेले, जिनमें 18,575 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 38 शतक और 107 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 113 मैचों में 7,212 रन, जबकि 311 वनडे मैचों में 11,363 रन दर्ज हैं।

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने देश में महिला क्रिकेट के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 3,500 से अधिक रन बनाए और 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बनीं।

आईसीसी हॉल ऑफ फेम की प्रतिष्ठित सूची में शामिल इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 13,797 रन बनाए। उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 8181 रन, 136 वनडे में 4440 रन और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1176 रन बनाए।