बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : नॉर्वे को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप-2026 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

New Delhi: England reaches FIFA World Cup 2026 semi-finals after defeating Norway 2-1

नई दिल्ली : (New Delhi) इंग्लैंड ने जूड बेलिंगहैम के बेहतरीन दो गोलों की बदौलत फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फ्लोरिडा के मियामी स्टेडियम (Miami Stadium in Florida) में खेले गए रोमांचक क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

मैच का फैसला निर्धारित 90 मिनट में नहीं हो सका। रेगुलर टाइम समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में बेलिंगहैम ने विजयी गोल दागकर इंग्लैंड को यादगार जीत दिलाई।

नॉर्वे ने मैच का पहला गोल 36वें मिनट में किया। एंड्रियास श्जेल्डरुप (Andreas Schjelderup) ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इंग्लैंड ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया और कुछ मिनट बाद जूड बेलिंगहैम (Jude Bellingham) ने बराबरी का गोल दाग दिया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। नतीजतन मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में ही जूड बेलिंगहैम ने 93वें मिनट में अपना दूसरा और मैच का निर्णायक गोल दागा। इस गोल के बाद इंग्लैंड ने बढ़त कायम रखी और आखिरकार 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुचेल ने कहा कि नतीजा शानदार रहा है। हम टूर्नामेंट की आखिरी चार टीमों में पहुंच गए हैं, जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, हमने कुछ गलतियां भी कीं। हमारी गति उतनी अच्छी नहीं थी और खेल में निरंतरता की कमी रही। आज किस्मत हमारे साथ थी।