
नई दिल्ली : (New Delhi) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने रविवार को नई दिल्ली में मन्नम स्मृति मंडपम का उद्घाटन किया। यह मंडपम मन्नम इंटरनेशनल सेंटर (Mandapam is a memorial hall located at the Mannam International Centre) में एक स्मारक कक्ष है। कार्यक्रम का आयोजन नायर सर्विस सोसाइटी की दिल्ली शाखा की ओर से किया गया। साथ ही उन्होंने समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम में मन्नथु पद्मनाभन (Mannathu Padmanabhan) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने 1914 में नायर सर्विस सोसाइटी की स्थापना की थी और केरल में नायर समुदाय के उत्थान के लिए सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और एनएसएस दिल्ली के अधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने मन्नथु पद्मनाभन के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सामुदायिक सेवा के प्रति आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और कहा कि उनके आदर्श समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज की ओर राष्ट्र के सफर को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने मन्नम स्मृति मंडपम की स्थापना के माध्यम से उनकी विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाने में दिल्ली स्थित नायर सर्विस सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा के अनावरण और मन्नम स्मृति मंडपम के उद्घाटन के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पौधा लगाया।
