
श्रीनगर : (Srinagar) सीआईएसएफ के डायरेक्टर जनरल प्रवीर रंजन ने सुधीर कुमार एडीजी (नॉर्थ) और एम के यादव डीआएजी (CISF Director General Pravir Ranjan, accompanied by ADG (North) Sudhir Kumar and DIG (NZ-II) M.K. Yadav) एन जेड -II के साथ पहलगाम के नुनवान बेस कैंप का दौरा किया।
इस दौरे के दौरान चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 (Shri Amarnath Ji Yatra-2026) के लिए सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लिया गया। दौरे के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनाती की योजनाओं, एक्सेस कंट्रोल के तरीकों, निगरानी सिस्टम, कम्युनिकेशन नेटवर्क, मेडिकल सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स (medical support, logistics, and inter-agency coordination) और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल का बारीकी से आकलन किया गया।
इस दौरान डीजी ने अहम ऑपरेशनल जगहों का निरीक्षण किया जिनमें चेक पोस्ट कम्युनिकेशन सेंटर, क्यूआरटी , क्यूआएटी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सुरक्षा से जुड़ी दूसरी ज़रूरी जगहें शामिल थीं। उन्होंने तैनात जवानों, हेल्थ वर्करों और महिला कर्मियों से बातचीत की उनके समर्पण और काम के प्रति निष्ठा की तारीफ़ की। साथ ही उन्होंने यात्रा के दौरान ऑपरेशनल तैयारी के ऊँचे स्टैंडर्ड बनाए रखने, एसओपी का सख्ती से पालन करने लगातार सतर्क रहने और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर ज़ोर दिया।
डीजी ने सी आई एस एफ, सीआरपीएफ, आई टी बी पी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के सीनियर अधिकारियों (CISF, CRPF, ITBP, J&K Police, and the civil administration) के साथ सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता भी की। सभी कर्मियों के समर्पण की तारीफ़ करते हुए डीजी ने भरोसा जताया कि सुरक्षा बल श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 को सुचारू, सुरक्षित और बिना किसी घटना के संपन्न कराने में अपना योगदान जारी रखेंगे।
