
अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Ahmedabad–Patna weekly special train) के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल को 15 जुलाई 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल को 17 जुलाई 2026 तक विस्तारित किया गया है।
