
कल्याण : (Kalyan) कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan-Dombivli Municipal Corporation) (केडीएमसी) की स्ट्रीट वेंडर समिति के सदस्य पदों के लिए 18 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा। महाराष्ट्र शासन के स्ट्रीट वेंडर चुनाव नियमों (Maharashtra government’s street vendor election rules) के अनुसार समिति के कुल 20 सदस्यों में से 8 सदस्य स्ट्रीट वेंडरों के प्रतिनिधि होंगे, जिनका चयन चुनाव के माध्यम से किया जाएगा।
नामांकन जांच के बाद चार उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस
चुनाव कार्यक्रम के तहत प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 10 जुलाई को की गई थी, जिसमें एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इसके बाद 13 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक चार उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।
तीन सीटों पर होगा मतदान
चुनाव में सामान्य (महिला) वर्ग की एक आरक्षित सीट के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि सामान्य वर्ग की दो सीटों के लिए चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन तीन सीटों के लिए 18 जुलाई को (Voting for these three seats will be held on July 18) मतदान होगा।
पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
विभिन्न आरक्षित वर्गों से पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति (महिला) वर्ग से रेखा अशोक सोनवाने, अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग से आरती अशोक पोटावे, अनुसूचित जनजाति वर्ग से प्रशांत शामराव माली, अन्य पिछड़ा वर्ग से आशा किशोर भगरे तथा अल्पसंख्यक वर्ग से रघुनाथ बालू भोइर शामिल हैं।
मतदाताओं से मतदान करने की अपील
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिटर्निंग ऑफिसर शिवप्रसाद नागरगोजे (Returning Officer Shivprasad Nagargoje) ने मतदाता सूची में शामिल सभी स्ट्रीट वेंडरों से 18 जुलाई को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।
