बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : काठमांडू समेत नेपाल के 35 जिलों में बाढ़ का खतरा

Kathmandu: Flood threat in 35 districts of Nepal, including Kathmandu

काठमांडू : (Kathmandu) लगातार वर्षा के बीच नेपाल की राजधानी काठमांडू (Nepal’s capital, Kathmandu) सहित 35 जिलों और आसपास की नदियों एवं जलधाराओं में बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा ने जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

महाशाखा के अनुसार, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, काभ्रेपलाञ्चोक तथा आसपास के जिलों में सोमवार को सबसे अधिक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा पांचथर, इलाम, झापा, मोरंग, सप्तरी, सुनसरी, भोजपुर, संखुवासभा, दोलखा, रामेछाप, सिन्धुली, सिन्धुपाल्चोक, रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा, लमजुङ, तनहुँ, मकवानपुर, बारा, पर्सा, रौतहट, चितवन, नवलपरासी (पूर्व), नवलपरासी (पश्चिम), पाल्पा, कास्की, पर्वत, म्याग्दी, स्याङ्जा, कैलाली तथा आसपास के क्षेत्रों से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर काफी बढ़ने और अचानक बाढ़ आने का मध्यम जोखिम रहने की संभावना है।

महाशाखा ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, काभ्रेपलाञ्चोक और आसपास के जिलों की कुछ नदियों में अचानक बाढ़ आने का उच्च जोखिम है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों, यात्रियों और संबंधित स्थानीय प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।