बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे में तेज रफ़्तार ट्रक ने ७ तीर्थयात्रियों को कुचला, 3 की मौत और ४ घायल

Mumbai: A speeding truck crushed seven pilgrims in Pune, Maharashtra, leaving three dead and four injured.

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जिले में सासवड-जेजुरी रोड (Saswad-Jejuri Road in Pune district, Maharashtra) स्थित बेलसर टोल बूथ के पास सोमवार को सुबह एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ७ वारकरियों (तीर्थयात्रियों) को कुचल दिया। इस घटना में 3 महिला वारकरियों की की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों का इलाज जेजुरी के सरकारी अस्पताल में जारी है। इस घटना की छानबीन पुणे ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम (Pune Rural Police Station team) कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के जेजुरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आज सुबह वारकरियों को कुचल दिया। इस घटना में तीन महिला वारकरी की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों की पहचान नंदा पवार (60), माधवी राजाराम सालगारे (55) और राजश्री शंकर भोसले (55) के तौर पर हुई है, ये सभी सांगली जिले की रहने वाली थीं। इस घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Deputy Chief Minister Sunetra Pawar) ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में इलाज करवा रहे वारकरियों से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। साथ ही इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वारकरियों की यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।