बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Chandigarh : प्रधानमंत्री मोदी आज पंजाब को देंगे 5000 करोड़ की योजनाएं

Chandigarh: PM Modi to launch projects worth ₹5,000 crore for Punjab today

चंडीगढ़ : (Chandigarh) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मोदी पंजाब में 5470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास (foundation stones for development projects worth over ₹5,470 crore) करेंगे। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ और जालंधर जाने वाले हैं। यह इस वर्ष जालंधर की उनकी दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले मोदी ने फरवरी में जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया था। बयान के अनुसार, जालंधर कैंट स्टेशन पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत देश में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्धाटन करेंगे। इन स्टेशनों के विकास पर 1570 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन स्टेशनों में पंजाब के तीन अन्य स्टेशन एसएएस नगर मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब भी शामिल हैं।

रेल संपर्क को मजबूत करना
इसके अलावा प्रधानमंत्री दौलतपुर चौक-करतोली नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। नांगल डैम-तलवाड़ा-मुकेरियां नई रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत यह 830 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। मोदी अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी ट्रेन सर्विस को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे भारत के दो सबसे पवित्र आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के बीच सीधा रेल संपर्क बनेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 3,070 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें चार-लेन ग्रीनफील्ड दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का 30.9 किलोमीटर लंबा पैकेज-6 का उद्घाटन और 25.2 किलोमीटर लंबे छह-लेन वाले ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास के विकास की आधारशिला भी रखी जाएगी।