
मुंबई : (Mumbai) उद्योगपति मुकेश अंबानी (industrialist Mukesh Ambani’s residence, ‘Antilia’) के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन (businessman Mansukh Hiren) की हत्या से जुड़े मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Former police officer Sachin Vaze) को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) (National Investigation Agency) की विशेष अदालत ने उनकी डिस्चार्ज अर्जी खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ आरोप तय करने के लिए रिकॉर्ड पर पर्याप्त से अधिक साक्ष्य उपलब्ध हैं।
अदालत ने सबूतों को माना पर्याप्त
विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश चकोर बाविस्कर (Special NIA Court Judge Chakor Baviskar) ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्य आरोप तय करने के लिए पर्याप्त हैं। इसलिए इस स्तर पर वाजे को मामले से मुक्त नहीं किया जा सकता।
बचाव पक्ष की दलीलों पर अदालत की टिप्पणी
अदालत ने डिस्चार्ज याचिका के साथ बड़ी संख्या में दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर भी टिप्पणी की। न्यायाधीश ने कहा कि याचिका में कई ऐसे तर्क शामिल किए गए हैं जो व्यक्तिगत व्याख्या और विचारों पर आधारित हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि यदि इसमें कुछ और पृष्ठ जुड़ जाते तो यह विश्वकोश जैसा दस्तावेज बन जाता, लेकिन इसमें कानूनी आधार का अभाव है।
पहले भी खारिज हो चुकी हैं याचिकाएं
अदालत ने कहा कि सचिन वाजे इससे पहले भी इसी प्रकार की याचिकाएं दायर कर चुके हैं, जिन्हें विशेष अदालत के अलावा बॉम्बे हाई कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट (Bombay High Court and the Delhi High Court) भी खारिज कर चुके हैं। इन याचिकाओं में अधिकार क्षेत्र, संज्ञान लेने में देरी, जांच में कथित खामियां तथा अभियोजन स्वीकृति जैसे मुद्दे उठाए गए थे।
नवंबर 2025 में भी नहीं मिली थी राहत
विशेष एनआईए अदालत ने नवंबर 2025 में भी वाजे की एक याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, लेकिन वहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
क्या है एंटीलिया और मनसुख हिरेन मामला?
25 फरवरी 2021 को दक्षिण मुंबई स्थित उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी बरामद हुई थी। यह वाहन कारोबारी मनसुख हिरेन के कब्जे में था, जिनका शव 5 मार्च 2021 को मिला था। मामले की जांच के दौरान कथित भूमिका सामने आने पर सचिन वाजे को मार्च 2021 में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
