
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय नौसेना (Indian Navy) अपनी समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करने जा रही है। पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मालवन’ (‘Malvan’) को 22 जुलाई को औपचारिक रूप से नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह माहे श्रेणी का दूसरा पोत है, जिसे उथले समुद्री क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। समारोह की अध्यक्षता वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह (Air Chief Marshal AP Singh) करेंगे। इस अवसर पर पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन (Vice Admiral Sanjay Vatsayan) समेत भारतीय नौसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
